हमारे बारे में

Shadi Card Video बूंदी, राजस्थान का एक छोटा डिजिटल स्टूडियो है (Udyam पंजीकृत, 2022 से)। हम छपे हुए शादी कार्ड के साथ भेजने के लिए सुंदर वीडियो निमंत्रण बनाते हैं — ताकि दूर बैठे रिश्तेदारों तक भी आपका न्योता उसी प्यार से पहुँचे।

हम क्या बनाते हैं

कैसे काम करते हैं

आप वेबसाइट पर डिज़ाइन चुनते हैं और नाम, रस्में, तारीख़ व वेन्यू भरते हैं — या सीधे अपने छपे कार्ड की फ़ोटो डाल देते हैं। हमारा सिस्टम उसी जानकारी से आपका वीडियो बनाता है और कुछ ही घंटों में वॉटरमार्क वाला प्रीव्यू आपके फ़ोन पर भेज देता है। पसंद आए तो ऑनलाइन पेमेंट करते ही HD वीडियो और एक मुफ़्त E-Card मिल जाता है; कुछ बदलना हो तो प्रीव्यू पेज पर ही लिख दीजिए — 2 बदलाव मुफ़्त हैं।

हर समाज, हर भाषा

हिंदू, मुस्लिम (निकाह), सिख (आनंद कारज), जैन और ईसाई — हर परंपरा के हिसाब से शुरुआत की पंक्ति, रस्मों के नाम और संगीत। कार्ड हिंदी, English, मराठी, पंजाबी या गुजराती अंदाज़ में बन सकता है। शादी के अलावा मुंडन, अन्नप्राशन, गृह प्रवेश, जन्मदिन, कथा-पाठ और श्रद्धांजलि जैसे मौकों के निमंत्रण भी बनते हैं।

हमारा वादा

पहले फ्री प्रीव्यू — पसंद आए तभी पेमेंट। आपकी जानकारी और फ़ोटो सिर्फ़ आपके ऑर्डर के लिए इस्तेमाल होती है, किसी और को नहीं दी जाती। सवाल हो तो संपर्क करें।

डिज़ाइन चुनें — ₹1199 से