Caricature Wedding Invitation — आपकी फ़ोटो से आपका कार्टून
आपकी और आपके जीवनसाथी की फ़ोटो से बना प्यारा कार्टून (कैरिकेचर) — हर रस्म में नए कपड़े, नया सीन। हल्दी में पीले जोड़े, मेहंदी में झूला, संगीत में डांस, फेरों में शाही मंडप — और आख़िर में आपके नाम, तारीख़ और Maps QR।
Caricature Wedding Invitation Video — cartoon wedding invitation video, caricature e invite, couple caricature invitation. Apne naam, date aur venue ke saath banwayein — Hindi ya English, Google Maps QR aur music ke saath. Pehla preview WhatsApp par 24 ghante mein; price ₹199 se.
कैरिकेचर शादी निमंत्रण के बारे में
कैरिकेचर (Caricature) वेडिंग इनविटेशन आजकल सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला डिजिटल शादी कार्ड है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की असली फ़ोटो से उनका प्यारा कार्टून बनाया जाता है — चेहरा वही, अंदाज़ मज़ेदार। मेहमान वीडियो खोलते ही पहचान लेते हैं कि यह आप दोनों हैं।
हर रस्म का अपना सीन और अपने कपड़े: हल्दी में पीले जोड़े और गेंदे के फूल, मेहंदी में हरा लहंगा और झूला, संगीत में ढोल-नाच, बारात में घोड़ी, फेरों में शाही मंडप, और रिसेप्शन में चमकती शाम। हर सीन पर उस रस्म की तारीख़, समय और जगह आती है।
हमारे तैयार डिज़ाइन — शाही महल (Royal Palace), पिछवाई फूलों वाला, लव-स्टोरी (पहली मुलाक़ात से शादी तक), शाही द्वार और अन्नप्राशन जैसे मौक़ों के लिए भी। आप कोई और थीम बताएं तो उसी हिसाब से बनाते हैं।
कैरिकेचर इनविटेशन वीडियो WhatsApp, Instagram रील और स्टेटस के लिए 9:16 (मोबाइल) साइज़ में आता है। इसके साथ चाहें तो एक E-Card इमेज भी बनवा सकते हैं जिसे प्रिंट भी किया जा सके।
निमंत्रण में क्या-क्या लिखें
- दूल्हा-दुल्हन की 3-5 साफ़ फ़ोटो (चेहरा सामने से)
- दोनों के नाम और माता-पिता के नाम
- सभी रस्में — तारीख़, समय, जगह
- Google Maps लोकेशन
- पसंद का गाना / धुन
- कोई ख़ास लाइन या थीम
कैरिकेचर शादी निमंत्रण निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें
[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।
॥ श्री गणेशाय नमः ॥ [दूल्हे का नाम] ❤ [दुल्हन का नाम] हमारी नई ज़िंदगी की शुरुआत में आपका आशीर्वाद चाहिए! हल्दी • मेहंदी • संगीत • शुभ विवाह [तारीख़] • [शहर]
Two hearts, one love story! [Groom] & [Bride] are getting married Join us for Haldi, Mehndi, Sangeet & the Wedding [dates] • [city] Blessings & dancing shoes required!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Caricature wedding invitation कितने का है?
₹2,999 — इसमें आपके कपल का कैरिकेचर, जितनी रस्में उतने सीन, एनिमेशन, गाना और 2 बदलाव मुफ़्त शामिल हैं।
कैरिकेचर बनाने के लिए कैसी फ़ोटो चाहिए?
दोनों की अलग-अलग 3-5 साफ़ फ़ोटो, चेहरा सामने से, अच्छी रोशनी में। ग्रुप फ़ोटो या धुंधली फ़ोटो से कार्टून अच्छा नहीं बनता।
कितने दिन में मिलेगा?
48 घंटे में पहला प्रीव्यू WhatsApp पर। कैरिकेचर बनाने में सामान्य वीडियो से ज़्यादा समय लगता है।
क्या कैरिकेचर बदल सकते हैं?
हाँ, 2 बदलाव मुफ़्त — चेहरा, कपड़े या सीन, जो पसंद न आए बताइए।
Cartoon wedding invitation और caricature में क्या फ़र्क़ है?
दोनों एक ही हैं — कैरिकेचर में आपकी असली फ़ोटो से आपका चेहरा कार्टून में बनता है, सामान्य कार्टून की तरह कोई भी चेहरा नहीं।
क्या सगाई या अन्नप्राशन के लिए भी कैरिकेचर बनता है?
हाँ — सगाई, अन्नप्राशन, जन्मदिन, सालगिरह, किसी भी मौक़े के लिए।