मेहंदी कार्ड का मैटर — Mehndi Ceremony Invitation Message
मेहंदी की रात गीत, ढोलक और हाथों पर सजती मेहंदी की होती है। उसके निमंत्रण के लिए नीचे तैयार मैटर हैं — दुल्हन पक्ष, दूल्हा पक्ष, और मज़ेदार Hinglish वाले भी।
Mehndi Card Matter in Hindi: apne naam, date aur venue ke saath banwayein — Hindi ya English mein, Google Maps QR aur music ke saath. Pehla preview WhatsApp par 24 ghante mein, ₹199 se.
मेहंदी के बारे में
मेहंदी की रस्म में दुल्हन के हाथों-पैरों पर मेहंदी लगती है; परिवार और सहेलियाँ ढोलक पर गीत गाती हैं। कई जगह दूल्हे के हाथ पर भी शगुन की मेहंदी लगती है।
माना जाता है कि मेहंदी जितनी गहरी रचती है, ससुराल में उतना ही प्यार मिलता है — इसीलिए दुल्हन की मेहंदी में अक्सर दूल्हे का नाम छुपाया जाता है।
निमंत्रण में क्या-क्या लिखें
- दुल्हन / दूल्हे का नाम
- तारीख़ और शाम का समय
- जगह
- संगीत / ढोलक / DJ का ज़िक्र
- ड्रेस कोड — हरा या रंग-बिरंगा
मेहंदी निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें
[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।
॥ श्री गणेशाय नमः ॥ हाथों में रचेगी मेहंदी, गूँजेंगे मंगल गीत। सौ.कां. [दुल्हन का नाम] की मेहंदी रस्म में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। दिनांक: [तारीख़] • समय: [शाम 5 बजे] स्थान: [पता] निवेदक: [परिवार]
मेहंदी है रचने वाली, हाथों में गहरी लाली… [दुल्हन का नाम] की मेहंदी की रात ढोलक, गीत और ढेर सारी मस्ती के साथ! [तारीख़] • [समय] • [जगह] हरे कपड़ों में आइए 💚
Mehndi ki raat, apno ka saath! 🌿 Join us for the Mehndi ceremony of [Bride name] 📅 [Date] ⏰ [Time] 📍 [Venue] Good food, dholak & lots of dancing. Dress code: Green / Colourful
With henna, music and joy, we invite you to celebrate the Mehndi of [Name] on [Date] at [Time] [Venue], [City] Warm regards, [Family]
दूल्हे राजा की मेहंदी! 😄 चि. [दूल्हे का नाम] की शगुन मेहंदी और संगीत में आप सादर आमंत्रित हैं। [तारीख़] • [समय] • [जगह] — [परिवार]
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मेहंदी का निमंत्रण कौन भेजता है?
आम तौर पर दुल्हन पक्ष, क्योंकि मेहंदी दुल्हन के घर होती है; आजकल दूल्हा पक्ष भी अपनी मेहंदी / संगीत रखता है — तब निमंत्रण में 'दूल्हे की मेहंदी' लिखें।
मेहंदी के निमंत्रण में क्या ज़रूर लिखें?
तारीख़, समय, जगह, मेहंदी आर्टिस्ट / संगीत का ज़िक्र (अगर है), और ड्रेस कोड — हरा या रंग-बिरंगा।
मेहंदी के निमंत्रण में गीत की लाइन लिखना ठीक है?
हाँ — 'मेहंदी है रचने वाली' जैसी लाइनें निमंत्रण को अपनापन देती हैं; वीडियो कार्ड में यही गाना भी लगाया जा सकता है।