संगीत संध्या निमंत्रण संदेश — Sangeet Invitation Wording
संगीत की रात नाच-गाने और परिवार की मस्ती की होती है — निमंत्रण में भी वही जोश दिखना चाहिए। नीचे औपचारिक, मज़ेदार और English, तीनों तरह के मैटर हैं।
Sangeet Invitation Message: apne naam, date aur venue ke saath banwayein — Hindi ya English mein, Google Maps QR aur music ke saath. Pehla preview WhatsApp par 24 ghante mein, ₹199 se.
संगीत के बारे में
संगीत संध्या में दोनों परिवार नाच-गाने के साथ जश्न मनाते हैं — कई घरों में परिवार वाले डांस परफ़ॉर्मेंस तैयार करते हैं।
पहले यह लेडीज़ संगीत के रूप में सिर्फ़ ढोलक-गीत की रस्म थी; आज यह शादी की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
निमंत्रण में क्या-क्या लिखें
- दूल्हा-दुल्हन के नाम
- तारीख़ और रात का समय
- वेन्यू
- थीम / ड्रेस कोड
- डिनर का ज़िक्र
संगीत निमंत्रण का मैटर (Wording) — कॉपी करें
[ ] वाली जगह अपनी जानकारी भरिए। यही मैटर हमें भेजें तो हम इसे वीडियो / E-Card में बदल देंगे।
सुर, ताल और अपनों का साथ — चलिए मनाएँ ख़ुशियों की रात! [दूल्हे का नाम] ❤ [दुल्हन का नाम] की संगीत संध्या में आप सपरिवार आमंत्रित हैं। [तारीख़] • [समय] • [जगह] संगीत के बाद रात्रि भोज।
Let's dance like nobody's watching! 💃🕺 Sangeet Night of [Groom] & [Bride] 📅 [Date] ⏰ [Time] 📍 [Venue] Theme: [Bollywood Night] Dinner to follow.
ढोलक की थाप, घुंघरू की झंकार, लेडीज़ संगीत में है आपका इंतज़ार! सौ.कां. [दुल्हन का नाम] का लेडीज़ संगीत [तारीख़], [समय], [जगह] — [परिवार की महिलाएँ]
Music, masti and family — it's Sangeet time! We would love to see you at the Sangeet of [Groom] & [Bride] on [Date], [Time] at [Venue], [City] Dress code: Indo-Western
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेडीज़ संगीत और संगीत संध्या में क्या फ़र्क है?
लेडीज़ संगीत पारंपरिक रूप से सिर्फ़ महिलाओं की ढोलक-गीत वाली रस्म है; संगीत संध्या में दोनों परिवार, डांस परफ़ॉर्मेंस और DJ होते हैं। निमंत्रण में वही नाम लिखें जो आपके यहाँ है।
संगीत निमंत्रण में थीम कैसे बताएं?
आख़िरी लाइन में: 'थीम: Bollywood Night / ड्रेस कोड: Indo-Western' — इससे मेहमान तैयारी करके आते हैं।
संगीत निमंत्रण में डांस परफ़ॉर्मेंस के लिए कैसे बुलाएं?
लिखें: 'परफ़ॉर्म करना चाहें तो [नाम] को [तारीख़] तक बताएं' — इससे कार्यक्रम पहले से तय हो जाता है।